मई तक नोएडा को मिलेगा पहला डॉग पार्क

द न्यूज 15
नोएडा। नोएडा सेक्टर 137 में डॉग लवर्स की सहूलियत के लिए डॉग पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क में डॉग्स के खेलकूद से लेकर वैक्सीनेशन आदि तक की सुविधाएं होंगी। प्राधिकरण के अधिकारियों की उम्मीदों के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्राधिकरण इस डॉग पार्क की शुरूआत मई के प्रथम सप्ताह तक कर सकता है।
प्राधिकरण के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस डॉग पार्क में कुत्तों को खेलने, इलाज, खाने-पीने और प्रशिक्षित करने की सुविधाएं दी जाएंगी। सेक्टर 137 में 2 एकड़ में बनने वाले इस डॉग पार्क पर प्राधिकरण करीब 3.5 करोड़ रूपए खर्च कर रहा है। इस डॉग पार्क में खेल, वॉकवे और झूले भी लगाए जाएंगे। यह विशेष रूप से इस प्रकार से बनाया जा रहा है कि इसमें पालतू जानवरों को प्रशिक्षित भी किया जा सके। प्राधिकरण के अधिकारियों की योजना है कि इस डॉग पार्क में इलाज के लिए पशु चिकित्सक, डॉग ट्रेनर और क्योस्क भी लगाया जाए। वहीं, इस पार्क में शहर के लोग अपने कुत्तों को घुमाने और खेलने के लिए ला सकेंगे।
प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी ने किया डॉग पार्क का निरीक्षण : प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश ने सेक्टर 137 में बनने वाले डॉग पार्क का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक शहर में डॉग आदि पालतू पशुओं के लिए कोई ऐसी सुविधा नहीं थी। प्राधिकरम के अधिकारियों ने इस संबंध में प्लानिंग करने के बाद इस कार्ययोजना पर काम शुरू किया। सेक्टर 137 में एक ऐसा पार्क बनाया जा रहा है। जिसमें कुत्तों के स्वास्थ्य से लेकर इनके मालिकों की सहूलियत के भी तमाम इंतजाम होंगे।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?