तेजस्वी की सरकार बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता : लालू प्रसाद यादव

मोतिहारी: राजद सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व. कामरेड यमुना यादव की पुण्यतिथि पर कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आज आए थे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई माई का लाल तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनने से रोक नहीं सकता। उन्होंने लोगों से चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया। लालू प्रसाद यादव ने पूर्व विधायक यमुना यादव को याद किया और उनके कार्यकाल के बारे में बताया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को वोट देने की अपील भोजपुरी में करते हुए कहा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है। कल्याणपुर से मनोज यादव के साथ जिला के सभी सीट पर जीत दिलाकर सरकार बनवाई.उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का माई-बहन योजना बहुत अच्छी योजना है. उसके संबंध में गांव-गांव तक लोगों को बताना है। उन्होंने पूर्व विधायक स्व यमुना यादव को महान समाजवादी नेता बताया। संबोधन के बाद वे विधायक मनोज कुमार यादव के आवास पर पहुंचे और पूर्व विधायक स्व. यमुना यादव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। राजद सुप्रीमो लालू यादव दोपहर करीब एक बजे मोतिहारी पहुंचे। उनके आगमन को लेकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। लालू यादव को देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी थी।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना