रेड क्रॉस सोसायटी ने योगापट्टी क्षेत्र में दो जगहों पर 6 अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया

पश्चिम चंपारण/बिट्टू कुमार,बेतिया। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बेतिया द्वारा योगापट्टी अंचल क्षेत्र के ढ़ढ़वा पंचायत के दो जगहों के कुल 06 अग्नि पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। लकड़ा (वार्ड नं. 8) गांव के अग्नि पीड़ित भिरगुन यादव, रंजू देवी, पूनम देवी, संध्या देवी, दूधियावा (वार्ड नं. 4) गांव के संजय पटेल एवं किशोर पटेल के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद, प्रबंध समिति सदस्य रेमी पीटर हेनरी, आजीवन सदस्य डॉ. देवीलाल यादव, संजय कुमार व स्वयंसेवक इमरान कुरैशी ने बताया कि पीड़ितों से प्राप्त आवेदन एवं जांच के आधार पर कुल 06 अग्नि पीड़ितों में राहत सामग्री के रुप में तिरपाल, किचेन सेट, हाईजीन कीट, बाल्टी आदि प्रदान किया गया है। पीड़ितों की संभव सेवा हेतु रेड क्रॉस सदैव तत्पर है। इस अवसर पर सरपंच वेदांती यादव, नवलपुर थाना के एएसआई आलोक कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मकरध्वज यादव, संतोष यादव आदि उपस्थित थे। राहत सामग्री प्राप्तकर्ता पीड़ित परिवार ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना