पुशपिन कला से उभरी बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की छवि

बिहार दिवस में बना आकर्षण का केंद्र

श्रद्धा और तकनीक का हो रहा संगम

आईआईएसईआर पुणे ने लगाया है स्टॉल

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार दिवस के अवसर पर इस वर्ष बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी जा रही है। गांधी मैदान में लगे विभिन्न स्टॉलों में से एक विशेष स्टॉल पर आईआईएसईआर पुणे की पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस स्टॉल पर पुशपिन कला के माध्यम से शारदा सिन्हा की तस्वीर बनाई जा रही है, जिसमें आम लोग भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

आईआईएसईआर पुणे के तकनीकी पदाधिकारी और आईराइज प्रोजेक्ट के बिहार राज्य समन्वयक मो. ताकि ने बताया कि शारदा सिन्हा ने बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। शादी हो या छठ पर्व, उनके गीत हर अवसर को खास बना देते हैं। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए इस बार बिहार दिवस पर अनोखी तकनीक के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

दो लाख पुशपिन से बनेगी शारदा सिन्हा की छवि:

इस स्टॉल पर लोग स्वयं पुशपिन लगाकर इस अनोखी कला का हिस्सा बन रहे हैं। अब तक हजारों लोग इसमें भाग ले चुके हैं और अनुमान है कि दो लाख से अधिक पुशपिन लगने के बाद स्व. शारदा सिन्हा की पूरी तस्वीर उभरकर सामने आएगी। महोत्सव के अंतिम दिन यानी सोमवार को यह तस्वीर पूर्ण रूप से तैयार होगी, जो उनकी अमिट विरासत का प्रतीक बनेगी।

स्टॉल पर शारदा सिन्हा की जीवनी भी प्रदर्शित की गई है, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना