विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नीतीश कुमार ने किया नामांकन

पटना । बिहार की राजनीति के केन्द्र मे काबिज नीतीश कुमार मंगलवार को पुनः विधान परिषद सदस्य बनने जा रहे है। नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के लिये चौथी बार अपना नामांकन किया । उनका निर्विरोध चुना जाना तय है ।

विधानसभा कोटे के तहत होने वाले विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खालिद अनवर ने विधान सभा के सचिव कक्ष में अपना पर्चा दाखिल किया।

वहीं, हम की ओर से राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य संतोष कुमार सुमन ने भी आज अपना पर्चा दाखिल किया। सभी का कार्यकाल इसी वर्ष मई में समाप्त हो रहा। भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, हम नेता व पूर्न मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव,सांसद व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, लेशी सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधान पार्षद संजय सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!