‘नीतीश जी कब तक?’, सत्ता से बेदखल होने के बाद तेजस्वी ने पहली बार चाचा पर छोड़े ‘तीर’

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य मे बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है?’ तेजस्वी यादव ने शनिवार को महंगाई, बेरोजगारी और अपराध को लेकर ‘डबल इंजन’ की सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर हैं। देश में सबसे अधिक गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बिहार में है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक में सबसे नीचे बिहार है तथा आमदनी गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है। शून्य भूखमरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लैंगिक समानता में भी सबसे पीछे बिहार है।’ उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। 15 वर्षों से अधिक बिहार में एनडीए की सरकार है और 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन की सरकार है। हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए।
तेजस्वी यादव ने आगे सवालिया लहजे में कहा कि ‘लगभग दो दशक बाद भी आखिर कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा दूसरों के ऊपर दोष मढ़ अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे। आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है? उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे?’

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी