बन्दरा : भाकपा माले का जुलूस-प्रदर्शन के बाद धरना सभा आयोजित

मांगों का ज्ञापन सीआई को सौंप

भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी

दीपक तिवारी 

मुजफ्फरपुर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने ‘हक दो-वादा निभाओ’ अभियान के तहत अपने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिले के बंदरा चौक से एक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का यह जुलूस प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचा, जहां एक सभा में तब्दील हो गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा जोरदार प्रदर्शन भी किया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने की। संचालन संजय कुमार दास ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की दिशा में सरकार के प्रयास नाकाफी हैं। सरकार ने आय प्रमाण पत्र का झमेला बना रखा है। प्रखंड प्रशासन के द्वारा 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि जरूरतमंदों को सही अर्थों में इस योजना का लाभ नहीं देने की योजना है। प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट-खसोट जारी है। क्षेत्र में
चल रहे किसी भी एक योजना को जांच कराकर देखा जाए तो मनरेगा का हेराफेरी और भ्रष्टाचार खुद बखुद सामने आ जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांगों में 95 लाख महागरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि अविलंब देने, सबको पक्का मकान देने, 72 हजार से कम का आय प्रमाणपत्र देने,भूमिहीन परिवार को जमीन और पक्का मकान देने,गरीब को वास्कित पर्चा मिला हुआ है और जमीन पर कब्जा नही है, उस पर कब्जा दिलाने अदि की मांगे शामिल हैं।
सभा के अंत में पार्टी के 4 सदस्यीय टीम ने सीओ के अनुपस्थिति में सी.आई.को मांग पत्र सौंपा ।
मौके पर प्रखंड सचिव रामबली मेहता, संजय कुमार दास, अजीत कुमार सिंह, गीता देवी, चंद्रकला देवी, विश्नदेव महतो, शुकुल महतो, रत्नेश कुमार, संतोष कुमार, रेणु देवी, चंदा देवी, किरण देवी, प्रमिला देवी, रवि पोद्दार, चिंता कुमारी, मो.इसराई, रसीदा खातून रत्नेश कुमार, प्रियंका कुमारी, जगरनाथ प्रसाद, राहुल कुमार, आदि भी थे।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?