अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

मोतिहारी/सम्वाददाता। नव वर्ष 2025 के पहले दिन के आज अवसर पर बिहार के प्रसिद्धि अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब दो लाख से अधिक भक्तों ने सोमेश्वर नाथ महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी। खासकर युवा पीढ़ी में भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।मंदिर के महंत रविशंकर गिरी ने बताया कि मंदिर का पट सुबह से ही खोल दिया गया था, ताकि भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी ना हो। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही जलाभिषेक के लिए अर्घ का विशेष प्रबंध किया गया, जिससे भक्त सुगमता से पूजा-अर्चना कर सके। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।नए साल पर श्रद्धालुओं की यह आस्था अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार और समाज के लिए सुख, शांति और उन्नति की प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन के समन्वय से यह आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं का यह जोश और उत्साह आने वाले साल को सकारात्मक ऊर्जा से भरने का संदेश देता है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं