अचानक मौत बनकर आ गई जेसीबी

 नववर्ष 2025 के पहले दिन मंदिर जा रहे थे दोनों दोस्त

 मुजफ्फरपुर। जेसीबी ने एक बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसी बाइक पर बैठा उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। घटना सिकंदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्टेडियम के पास की बताई जा रही है। घटना से गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
वही लोगों ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर आरोपी जेसीबी ड्राइवर को अपने साथ ले गई। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में बाल-बाल बचे निखिल ने बताया कि नये साल को लेकर वो और उसका दोस्त रणवीर गरीबनाथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान स्टेडियम के सामने जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में दोनों गिर गये, वहीं फिर रणबीर के ऊपर जेसीबी का चक्का चढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दाऊदपुर कोठी के रहने वाले बबलू सिंह के 16 वर्षीय बेटे रणबीर 11 वीं का छात्र था, जो निखिल के साथ मंदिर जा रहा था, हेलमेट पहने होने के बावजूद जेसीबी की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा हैं कि जेसीबी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हो रहे काम में लगा था। इससे पहले भी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई वाहनों से दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। इससे लोग काफी आक्रोशित हो गए, गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया और जेसीबी चालक की पिटाई कर दी। जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर खुद नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा पहुंची। उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं