राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना गांव दिखाने पहुंचे सीएम नीतीश

 पुण्यतिथि पर मां परमेश्वरी देवी को किया याद

 पटना/नालन्दा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गृह कल्याणबीघा पहुंचे। उनके साथ बिहार के राज्यपाल मो. आरिफ खान के अलावा सरकार के कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ खान और अन्य लोगों ने कल्याणबीघा गांव स्थित स्वर्गीय राम लखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में लगाए गए प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल पटना के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार, विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, महमूद बख्खो, रंजीत कुमार, पूर्व अध्यक्ष बनारस प्रसाद सिन्हा, देवन प्रसाद, अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, विकास कुमार, रोहित कुमार, विजय कुमार सिंह, हरनौत अध्यक्ष रविकांत कुमार, धीरज पटेल, राहुल रंजन कुशवाहा, राकेश पटेल, जनार्दन पंडित, डॉ. वसुंधरा कुमारी और जयप्रकाश कुमार मंगलम के अलावा कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?