मासिक कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन

मुजफ्फरपुर। शहर के श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में रविवार को नटवर साहित्य परिषद की ओर से मासिक कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता रणवीर अभिमन्यू , मंच संचालन उमेश राज व धन्यवाद ज्ञापन नटवर साहित्य परिषद के संयोजक डॉ.नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी ने किया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री के गीत से हुई। इसके बाद शायर महफूज आरिफ ने- आज गणतंत्र दिवस चलो मनाएं हम, हजारा प्यार के दीपक चलो जलाएं हम… सुनाकर भरपूर दाद बटोरी। शायर डाॅ.नर्मदेश्वर मुजफ्फरपुरी ने- इंकलाब जिंदाबाद कहने वाले कहां गए? इंकलाब की धारा में बहने वाले कहां गए? दुनिया बनी लूट खसोट का एक बाजार, इंकलाब के रास्ते पर चलने वाले कहां गए?….. सुनाकर भरपूर तालियां बटोरी। अंजनी कुमार पाठक ने- जब तक जीवन नेकी है करना… सुनाकर वाववाही लूटी। डाॅ.शैल केजरीवाल ने- गुमां है झूमते मौका, ए – वतन परस्ती का… सुनाई। ओमप्रकाश गुप्ता ने- गलतफहमी में रिश्ते टूट जाते है… सुनाया। वरिष्ठ कवि सत्येन्द्र कुमार सत्येन ने- कहां जात बानी श्याम, अखियां में उमर जमुना पानी… सुनाकर तालियां बटोरी। डाॅ.जगदीश शर्मा ने- ‘गण- तंत्र को मिली छूट, लूट सको जितना लूट’…. पर भरपूर दाद मिली। उमेश राज ने- जितनी भी बार मिले जीवन… सुनाया। सुमन कुमार मिश्र ने- गाल फुलाना और मुस्काना, दोनों संग संग बहुत कठिन है… सुनाया। अरुण कुमार तुलसी ने- आजादी मिली है हमें फरियादी की जमात में, अभिव्यक्ति की है स्वतंत्रता दंगे फसाद में… पर भरपूर दाद मिली। रणबीर अभिमन्यू ने- सत्य सनातन देश है मेरा, ज्ञान विज्ञान से रौशन आकाश… सुनाया। रामबृक्ष राम चकपुरी ने- हीरक जयंती हमें याद दिलाता भेदभाव छोड़, अद्भुत विरासत को बचाने का बड़ा संकल्प ले रहा…. सुनाया। मुन्नी चौधरी ने- हृदय की व्यथा सुलगती है… सुनाई। इसके अलावे सुरेन्द्र कुमार, मोहन सिंह, श्याम पोद्दार, चिराग पोद्दार , नरेन्द्र सिंह, डाॅ.विजय शंकर मिश्र, विवेक कुमार की रचनाएं भी सराही गई।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत