बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार को पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान वह फेसबुक पर लाइव भी था। लाइव के दौरान ही उसने गोली चलाई. पूरा मामला भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बलौटी गांव का है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब बिलौटी गांव निवासी काशी तिवारी के पुत्र भरत तिवारी उर्फ भारत की एक तस्वीर अवैध पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद किसी ग्रामीण ने इसकी शिकायत सीधे भोजपुर के एसपी से कर दी। एसपी के निर्देश पर बीते मंगलवार (16 जून, 2026) को शाहपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मामले की जांच करने बिलौटी गांव पहुंचे थे। यहां युवक ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी। ठोक देने की धमकी देता रहा।

 

 

समझाने के बाद लौट गई पुलिस

 

 

किसी बात से आक्रोशित युवक पुलिस को कुछ-कुछ कहता रहा। मौके पर थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। वे युवक को समझाते रहे। थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों को भी समझाते रहे। वे कुर्सी पर बैठकर युवक को समझा रहे थे, लेकिन वह लगातार बहस कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने वीडियो भी बनाया। इस बीच एक सैप के जवान ने अपनी राइफल कॉक कर दी थी, पर थानाध्यक्ष के इशारे पर वो भी शांत हो गया। किसी तरह की अनहोनी न हो जाए इसलिए पुलिस बिना हथियार जब्त किए और गिरफ्तारी के ही लौट गई।

 

 

…और अगले दिन फिर पहुंची पुलिस

 

 

इस पूरे मामले में दोबारा बुधवार सुबह पुलिस पहुंची थी। इस दौरान भरत तिवारी फेसबुक पर लाइव आया। फेसबुक पर लाइव के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह घायल हो गया। भरत तिवारी के पैर और जांघ में गोली लगने की खबर है। गोली लगने के बाद पुलिस उसे लेकर पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंची। आरा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल को बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन