वैशाली में एनएच-22 पर अज्ञात वाहन की चपेट में अधेड़ की मौत

-आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

वैशाली । मोहन कुमार सुधांशु। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 65 वर्षीय राम सेवक सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। राम सेवक सिंह महमदपुर दरिया गांव के निवासी थे।
राम सेवक सिंह बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे, तभी मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद मृतक कार में फंस गए और चालक ने उन्हें लगभग एक किलोमीटर तक घसीटा। इस्लामपुर हाई स्कूल के पास चालक ने शव को बंपर से छुड़ाकर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर एनएच 22 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
सूचना पाकर गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एसआई अभय शंकर सिंह, शैलेंद्र कुमार, और महेश सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    बेतिया. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • July 7, 2026
    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    • By TN15
    • July 7, 2026
    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    • By TN15
    • July 7, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

    • By TN15
    • July 7, 2026
    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video