Modi’s birthday : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को नहीं दी शुभकामनाएं, बताया कारण

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी है। उन्होंने इसके पीछे कारण भी बताया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि युद्ध की परिस्थितियों में यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने के लिए मैं आपका और यूक्रेन का अभार व्यक्त करना चाहूंगा। दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इससे एक दिन पहले शुक्रवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की शिख बैठक में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बता दें कि पुतिन ने पीएम मोदी के जन्मदिन की जानकारी होते हुए भी उन्हें शुभकामनाएं नहीं दी। हालांकि इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया।

पीएम मोदी को शुभकामनाएं नहीं देने को लेकर ब्लादिमीर पुतिन ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। दरअसल पीएम मोदी के साथ बातचीत में पुतिन ने उनसे काह मैं भारत को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे यह भी पता है कि कल मेरे प्यारे दोस्त आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं लेकिन रूसी परंपरा के अनुसार हम कभी भी एडवांस में बधाई नहीं देते हैं। इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता। पुतिन ने आगे कहा, हालांकि मैं चाहता हूं कि आपको पता हो कि आपके जन्मदिन के बारे में हमें जानकारी है। हम आपका और रूस के मित्र भारत को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं।

बातचीत के दौरान पीएम मोदी न रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर कहा कि आज का दौर युद्ध का नहीं है। इसका लेकर हमारी फोन पर भी कई बार बात हुई है। लोकतंत्र कूटनीति और संवाद दुनिया को एक स्पर्श करती है। युद्ध की परिस्थितियों में यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने के लिए मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। वहीं पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं और दोनों के बीच साझेदारी की प्रकृति है। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मार्ंे पर सक्रिय रूस से जुड रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने १७ सितम्बर से लेकर २ अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करने का भी फैसला किया है। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत वोकल फॉर लोकल की कहानियां किताबों की प्रदर्शनी, टीकाकरण केंद्र, स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

  • Related Posts

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत