Jammu and Kashmir Politics : बीजेपी के साथ तालमेल कर सकती है नेशनल कांफ्रेंस

जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने नेशनल कांफ्रेंस वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बयान के बाद लोग जम्मू-कश्मीर की राजनीति को लेकर नए कयास लगा रहे हैं। वहीं रैना के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि वो सिर्फ राजनीतिक तौर पर एक दूसरे के खिलाफ हैं लेकिन नफरत नहीं करते हैं। दरअसल रविंदर रैना ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं तब विधायक बना था, जब उमर अब्दुल्ला भी वहां थे। मैंने देखा कि एक व्यक्ति के रूप में उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के शीर्ष राजनीतिक नेताओं में एक रत्न हैं। जब मुझे कोेरोना हुआ था तब जम्मू-कश्मीर के नेताओं में उमर अब्दुल्ला पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे फोन किया था।

वहीं रविंदर रैना के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि हम एक दूसरे का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति विभाजन और नफरत के बारेे में क्यों है ? राजनीति कहां कहती है कि राजनीतिक रूप से असहमत होने के लिए हमें व्यक्तिगत रूप से एक दूसरे से घृणा भी करनी होगी। जो मेरे राजनीतिक विरोधी हैं। वे मेरे दुश्मन नहीं हैं। मैं रविंदर के दयालु शब्दों के लिए आभारी हूं और मुझे खुशी है कि वे हमें एक दूसरे का विरोध करने से नहीं रोकेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने बड़ा दावा किाय है। मलिक ने कहा है कि सज्जाद लोन विधनासभा भंग होने से पहले जम्मू-कश्मीर के सीएम बनना चाहते थे लेकिन उनके पास केवल छह विधायक थे। मलिक ने कहा कि सज्जाद लोन ने उनसे कहा था कि उनके पास छह विधायक हैं लेकिन अगर आप मुझे शपथ दिलाएंगे तो मैं एक हफ्ते में अपना बहुमत साबित कर दूंगा।

सत्यपाल मलिक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने उस समय केंद्रीय वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को स्थित के बारे में अवगत कराया दिया था और केंद्र से निर्देश मांगे थे। मलिक ने कहा कि उन्होंने जेटली से कहा था कि अगर उन्हें पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से सरकार बनाने का दावा पेश करने वाला पत्र मिलता है तो वह उन्हें शपथ के लिए बुलाने हेतु बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!