ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया था विपक्ष ने

नई दिल्ली। संसद से चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लॉक का मार्च शुरू हो चुका है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सांसद संसद के मकर द्वार के निकट एकत्र होने के बाद निर्वाचन सदन की ओर रवाना हुए। पुलिस  के रोकने पर वे वहीं बैठ गए और धरना देना शुरू कर दिया। विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग, केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना और ज्ञानेश कुमार को हटाया जाना जरूरी है। विपक्षी दलों के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यह मार्च निकाला जा रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा था कि विपक्ष को उम्मीद है कि मार्च शांतिपूर्ण रहेगा और पुलिस सांसदों को रोकने की कोशिश नहीं करेगी।

इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा तब तक हम छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश में वोट का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। ये देश के संविधान ने देश के लोगों को दिया है। उस अधिकार को अगर छीना जाएगा तो विपक्ष मूकदर्शक नहीं बनेगा।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद से निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग होने पर विपक्षी सांसद धरने पर बैठ गए हैं। बैरिकेडिंग के पास ही राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दिल्ली को सील कर दिया गया है। अगर यह इमरजेंसी नहीं है, तो क्या है? मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए।

  • Related Posts

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की…

    Continue reading
    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी