रुद्राभिषेक पूजन से महा शिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ

बंदरा, मुजफ्फरपुर। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वुधेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बरियारपुर मोहनपुर में चार दिवसीय महा शिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन से हुआ। धर्मादा कमिटी के तत्वावधान में 38वें संगीत सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

धर्मादा कमिटी अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले 38 वर्षों से किया जा रहा है। सोमवार को पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें कमिटी द्वारा रौशन कुमार व उनकी पत्नी शिलू स्नेहा को पूजा में बैठाया गया।

रात्रि में हनुमान आराधना का आयोजन किया गया। मंगलवार को शिव मंत्र अष्टायाम, बुधवार को जलाभिषेक एवं शिव विवाह, और गुरुवार को दिन में शिव चर्चा व रात्रि में माता की जागरण होगी, जिसका आयोजन दरभंगा रेडियो स्टेशन के सुप्रसिद्ध कलाकार कुंजबिहारी मिश्र करेंगे।

इस अवसर पर कमिटी उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, नारायण गिरी, अजीत शरण, सीताराम सिंह, रमेश ठाकुर, राघवेन्द्र ठाकुर समेत सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?

    “नकली धर्मगुरुओं” के खिलाफ कार्रवाई करना क्यों आवश्यक है?

    • By TN15
    • August 3, 2026
    “नकली धर्मगुरुओं” के खिलाफ कार्रवाई करना क्यों आवश्यक है?

    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

    • By TN15
    • August 3, 2026
    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

    राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!

    भारत में मोदी की NEET पॉलिसी और नए अमीर वर्ग के हित

    • By TN15
    • August 3, 2026
    भारत में मोदी की NEET पॉलिसी और नए अमीर वर्ग के हित

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त!