भोजपुर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो मजदूरों की मौत

आरा। भोजपुर में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामले में गीधा फ्लाईओवर के पास तेज गति से जा रही फॉर्च्यूनर कार ने कंपनी में काम करने जा रहे दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी सवार लोग फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर आरा की ओर से पटना की तरफ जा रही थी, तभी गीधा फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के पहरानिया निवासी पप्पू कुमार और भभुआ जिले के अनिल गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों गीधा स्थित पाइनैक्स कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर थाना ले आई। कोईलवर के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीर बहादुर पाठक ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया और आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत