भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम बोले- हरियाणा सरकार परिवार के साथ खड़ी, हमला करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा,भाजपा प्रदेशाध्य मोहन लाल बड़ौली, विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल

करनाल, (विसु)। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आंतकियों के हमले में जान गंवाने वाले नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को करनाल की माडल टाउन शिवपुरी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे और विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के साथ हरियाणा सरकार खड़ी है। हमला करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों तथा धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर दिल्ली हवाई अड्डे से नौसेना की एंबूलेंस में करनाल लाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, नौ सेना अधिकारियों व अन्य जन प्रतिनिधियों ने शिवपुरी में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्कर अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विनय की बहन ने मुखाग्रि दी। इस मौके पर नौ सेना की ओर से सैन्य सलामी दी गई। भारत माता के जयकारों के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार किया गया।

कायरतापूर्ण हमला, मानवता को पहुंचाया नुकसान : मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला किया गया है, जिससे मानवता को नुकसान पहुंचाया है। जिन्होंने यह हमला किया है, वो बचेंगे नहीं है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे लोग इस प्रकार का कार्य करने का साहस न जुटा सकें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनय नरवाल बहादुर जवान थे, परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। हरियाणा सरकार परिवार के साथ खड़ी है, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी परिवार के साथ हैं। हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।
श्रद्धांजलि देने ये भी पहुंचे
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देने वालों में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, महासचिव अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, मेयर रेणु बाला गुप्ता, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, कांग्रेस नेता दीपांशु बुद्धिराजा, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, एसडीएम अनुभव मेहत्ता आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!