राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

करनाल, (विसु)। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि संस्थान के सभागार में वीरवार को नेहरू युवा केंद्र एवं युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रख कर कश्मीर के पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने पंचायती राज प्रणाली विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू, द्वितीय स्थान विनय तथा तृतीय स्थान गौरव ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के लिए माय भारत किट के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अनुदेशकों ने भी अपने विचार साझा किए।
प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां शासन की जड़ें जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया है। गांवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है। इसी व्यवस्था की महत्ता और इसके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस न केवल एक स्मृति दिवस है, बल्कि यह दिन हमें हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ की दिशा में किए गए प्रयासों की याद दिलाता है। ग्राम स्तर पर शासन को सशक्त और उत्तरदायी बनाकर ही भारत के समग्र विकास का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन ललित रावत ने किया। इस मौके पर महिंदर ढांढा, रणबीर, योगेश, नेहरू युवा केंद्र करनाल से लेखाकार पंकज गौड़ तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी आशीष, सागर, विशाल व ऋषभ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू