सांसद ने दिया भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्यौता

करनाल, (विसु)। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आज यहां ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित बैठक में समाज के लोगों को 27 अप्रैल को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
बैठक में सर्वप्रथम पुलवामा में आतंकियों के हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय ने समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में 27 को पंचकूला पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मुख समाज से जुड़ी मांगों को रखने का यह सुनहरी मौका है। सांसद के अनुसार भगवान परशुराम एक समाज के नहीं बल्कि 36 बिरादरी के हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया। हमें न केवल उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना बल्कि उनका प्रचार-प्रसार भी करना चाहिए।
सांसद के अनुसार कार्यक्रम के संयोजक होने के नाते आज वे सर्व समाज के लोगों को पंचकूला पहुंचने का न्योता देने आए हैं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव का यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम है। वर्ष 2022 में करनाल में ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें रखी गईं 13 में से 11 मांगें सरकार ने पूरी कर दी थीं। उन्होंने करनाल से बड़ी संख्या में लोगों के पंचकूला पहुंचने की उम्मीद जताई। इस मौके पर सांसद का पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा हरियाणा के प्रधान अमरजीत शर्मा, ब्राह्मण सभा करनाल के पूर्व प्रधान सुरेंद्र बड़ौता, शाश्वत ब्राह्मण सभा इंद्री के प्रधान डा. सुभाष शर्मा, सरपंच कृष्ण, देवी प्रसाद फफड़ाना आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!