शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में हुए विदाई कार्यक्रम में खुशी चुनी गई मिस फेसरवेल

इन्द्री (सुनील शर्मा)
शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में संगीत विभाग गायन एवं वादन द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन डा. भारती के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी मिस फेयरवेल, सौरभ मिस्टर फेयरवेल, मिस पर्सनैलिटी साक्षी , मिस्टर पर्सनैलिटी सावन एवं मिस ईवनिंग सलोनी और मिस्टर ईवनिंग पंकज चुने गए। इस कार्यक्रम में उपप्राचार्य राजीव गुप्ता, डॉ. राजकुमार, डॉ. दीपा व डॉ. बालऋषि उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र बागी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। विदाई समारोह में संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियाँ देखने को मिली । विद्यार्थियों ने शास्त्रीय गायन, वाद्य वादन और समूह गीतों के माध्यम से पूरे माहौल को सुरमई बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा प्रस्तुत यादों का सफर रहा जिसमें उन्होंने अपने महाविद्यालय जीवन के सुनहरे पलों को सांझा किया। वरिष्ठ छात्रों ने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए शिक्षकों और जूनियर छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। कई छात्र अपने भावुक शब्दों के दौरान आंसू भी रोक नहीं सके। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक भोज के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने जहां पुराने छात्रों के लिए भावनाओं से भरा एक यादगार दिन बना दिया, वहीं नए छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत प्रदान किया।

  • Related Posts

    ‘छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग’, CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों…

    Continue reading
    दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 16 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच सुरक्षा कारणों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल

    • By TN15
    • July 22, 2026
    भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल

    ‘छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग’, CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग’, CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

    सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में

    • By TN15
    • July 22, 2026
    सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में

    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल

    • By TN15
    • July 22, 2026
    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल

    ‘या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर…’, कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर…’, कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त

    ‘बेटे से पीछे हटने के लिए…’, CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘बेटे से पीछे हटने के लिए…’, CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप