पं० धीरेंद्र शास्त्री के भावी कार्यक्रम के मद्देनजर निर्मल शास्त्री ने लिया तैयारियों का जायजा

पानीपत (विसु)। आगामी 17,18, 19 मई 2025 को पानीपत में होने वाले श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा और दिव्य दरबार की तैयारियां जोरों पर है। शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लगी हुई है। आज निर्मल शास्त्री ने अपनी पूरी टीम के साथ कथा स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
साथ ही आज उन्होंने हरियाणा के शिक्षा एवं संसदीय मंत्री महिपाल ढांडा के निवास पर जाकर उन्हें श्री हनुमान जी के ध्वज पूजन और कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया।
निर्मल शास्त्री जी ने आज पूरी टीम के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई कठिनाई या असुविधा ना हो, इसके मद्देनजर विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों से चर्चा की तथा गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाया और गौशाला के प्रधान राजीव जैन के साथ भी विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें पूरे दलबल के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निमंत्रण भी दिया।
इस अवसर पर उनके साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश गौतम, सचिव सुरेश काबरा, गंगा धाम के पीठाधीश्वर निरंजन पाराशर, डॉ० शिव प्रकाश पाराशर वेणुगोपाल सोनी तथा प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अशोक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 16 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच सुरक्षा कारणों…

    Continue reading
    22 जुलाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
    • TN15TN15
    • July 22, 2026

    आज 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर…’, कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर…’, कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त

    ‘बेटे से पीछे हटने के लिए…’, CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘बेटे से पीछे हटने के लिए…’, CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप

    दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 16 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन

    • By TN15
    • July 22, 2026
    दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 16 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन

    22 जुलाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

    • By TN15
    • July 22, 2026
    22 जुलाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

    ‘आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं’, संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं’, संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    • By TN15
    • July 21, 2026
    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया