आईएमएस नोएडा में परीक्षा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमएस नोएडा में आगामी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में परीक्षा की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, और रणनीतिक अध्ययन पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि आत्म-प्रबंधन और अनुशासन की भी होती है। संस्थान विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रमके दौरान विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही पाठ्यक्रम का विभाजन कर चरणबद्ध अध्ययन, नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट का अभ्यास, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर फोकस बढ़ाना, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए संकाय सदस्यों ने बताया कि आईएमएस नोएडा समय-समय पर हेल्प डेस्क, डाउट-क्लियरिंग सत्र और परीक्षा गाइडेंस वर्कशॉप आयोजित करता रहा है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने भी अनुभव साझा किए और संस्थान की ओर से मिली मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!