सुब्रत राय के जाल में न फंसें निवेशक, करें क़ानूनी कार्रवाई : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी ने 7 फरवरी को जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील की 

द न्यूज 15

नई दिल्ली/जयपुर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि सहारा इंडिया के मैनेजमेंट ने यह साफ जाहिर कर दिया है कि कार्यकर्ता ही पुनर्निवेश करवा रहे हैं हमने किसी से कहा नहीं है। मतलब अभी भी काफी लोग ज्यादा वफ़ादारी में न केवल अपना बल्कि दूसरों को भी नुकसान करा रहे हैं। भुगतान के लिए चल रहा आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि अभी भी समय है कि चेत जाएं। अपनों के साथ ही धोखा न करें। भुगतान के लिए लड़ाई लड़े ताकि समाज में मार्केट में अपनी इज्जत अपनी इमेज बच सके।
उन्होंने कहा है कि वैसे भी सहारा इंडिया के चैयरमेन सुब्रत राय ने कई बार लिखकर दे दिया है  वह केवल निवेशकों और पीड़ितों को गुमराह करके झूठा विश्वास दिला रहे हैं। निवशकों को गुमराह करते हुए अख़बारों में विज्ञापन छपवा रहे हैं कि वे भुगतान दे रहे हैं। कितना भुगतान दे रहे हैं। कितना दे रहे हैं। सब देख रहे हैं।

विजय वर्मा ने कहा है कि सुब्रत राय उन्हीं निवेशकों को ही भुगतान कर रहे हैं जिनके मामले इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकल चुके हैं। लोकल निवेशकों का दबाव मात्र लोकल मैनेजमेंट तक सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों के रिश्तेदारों का भी भुगतान हो रहा है जो अधिकारियों की चमचागिरी या वफादारी कर रहे हैं। बाकी आम निवेशकों का कोई भुगतान नहीं हो रहा है। पूरे देश में आंदोलन चल रहा है पर सुब्रत राय पर इसका कोई असर नहीं है। इसलिए हमारी सभी से अपील है कि अपने हक के लिए अपने भुगतान के लिए आगे आएं लोकल मैनेजमेंट पर दबाव बनाएं। दिल्ली में जो साथी आंदोलन को एक रूप दे रहे हैं उन सभी का हौंसला बढ़ाएं। समय निकालकर दिल्ली पहुंचें।

उन्होंने कहा कि  7 तारीख को दिल्ली जंतर-मंतर पर हमें ऐसा आंदोलन करना है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रपति, कृषि मंत्री और दूसरे जिम्मेदार तंत्रों की आंख और कान खुल जाएं और उनकी समस्याएं समझ लें। ये लोग जान लें कि सुब्रत राय कितना बड़ा ठग है, जो गरीब जनता को लूट कर बैठा हुआ है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कहा कि सुब्रत राय विगत 6 साल से पैरोल पर चल रहे हैं। ऐसा कौन सा कानून है जो जनता को ठगने के बाद भी जेल की वजह पैरोल पर है। विजय वर्मा का कहना है कि भुगतान ने मिलने से कई हजार लोग दम तोड़ चुके हैं। कितने निवेशक, एजेंट और कर्मचारी डिप्रेशन में हैं। कितने आत्महत्या कर रहे हैं।  सुब्रत राय और उनका मैनेजमेंट निवेशकों के प्रति गंभीर नहीं हैं। विजय वर्मा ने अपील की है कि अधिक अधिक साथी क़ानूनी कार्रवाई करें। यह लड़ाई लड़कर ही हमें सफलता मिलेगी।

Related Posts

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

Continue reading
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

  • By TN15
  • November 24, 2026
अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

  • By TN15
  • November 24, 2026
आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

  • By TN15
  • November 24, 2026
सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !