अब IDBI बैंक को बेचने की तैयारी, कुछ हिस्सा अपने पास रखेगी सरकार!

आईडीबीआई बैंक में एलआईसी के पास 49.24 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जबकि केंद्र सरकार के पास बैंक में 45.48 प्रतिशत की हिस्सेदारी। वहीं बैंक में नॉन प्रमोटर होल्डर के पास केवल 5.29 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। केंद्र सरकार मार्च के आखिर तक IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्सप्रेस ऑफ इंटरेंस्ट (EOI) लेकर आ सकती है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबधंन विभाग के सचिव तुहिना कांता पांडेय ने बताया कि, फिलहाल IDBI बैंक में से कुछ हिस्सेदारी को ही बेचा जाएगा। जिसके लिए सरकार अगले सप्ताह बाजार नियामक में एलआईसी का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस या प्राथमिक प्रॉस्पेक्ट दाखिल करेगी। वहीं इस फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक शेयरों के स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।
IDBI बैंक में LIC और सरकार की हिस्सेदारी – आईडीबीआई बैंक में एलआईसी के पास 49.24 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जबकि केंद्र सरकार के पास बैंक में 45.48 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वहीं बैंक में नॉन प्रमोटर होल्डर के पास केवल 5.29 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
तुहिना कांता पांडेय ने बताया कि, IDBI की हिस्सेदारी बेचने के लिए आरबीआई के साथ चर्चा करके प्लांनिंग तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि, हम बोली लगने के बाद कोई अनिश्चिता नहीं चाहते। इसलिए पहले ही साफ कर दिया जाएगा कि, आईडीबीआई बैंक में से सरकार और एलआईसी की कुछ हिस्सेदारी ही बेची जाएगी और बैंक का प्रबंधन एलआईसी के पास ही रहेगा।
ओपन बिडिंग से बेचेंगे IDBI बैंक की हिस्सेदारी – तुहिना कांता पांडेय ने बताया कि, आईडीबीआई बैंक की बिक्री ओपन बिडिंग के आधार पर होगी और ये अपने आप में पहली बार होगा। जब किसी बैंक की हिस्सेदारी ओपन बिडिंग में सेल आउट होगी। उन्होंने बताया कि, ज्यादातर मामलों में ये प्रक्रिया ऐसी बैंकों के लिए यूज होती है जो संकट की स्थिति में होते हैं। लेकिन यहां ओपन बिडिंग के जरिए IDBI बैंक के लिए बेहरत निवेशक खोजा जाएगा।
मार्च तक आएगा LIC का IPO – तुहिना कांता पांडेय ने बताया कि, एलआईसी का आईपीओ इस फाइनेंशियल ईयर के आखिर यानी मार्च 2022 तक आ जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से अगले सप्ताह डीआरएचपी दाखिल की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे एम्बेडेड प्राइस को IRDAI जल्द ही मंजूरी देगी। जिसके बाद डीआरएचपी दाखिल की जाएगी।
वहीं उन्होंने कहा कि, 5 लाख करोड़ रुपये के एम्बेडेड प्राइस के बाद LIC की मार्केट वैल्यू 15 से 20 लाख करोड़ रुपये के बीच में हो जाएगी और LIC रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी कंपनियों की लग में आ जाएगी। तुहिना ने कहा कि, LIC के आईपीओ के बाद ही सरकार IDBI बैंक में से अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

Related Posts

भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
  • TN15TN15
  • August 27, 2026

नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ से तबाही…

Continue reading
आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस बोली, ‘जाति जनगणना ठीक नहीं तो…’
  • TN15TN15
  • August 25, 2026

आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस ने जाति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उज्बेक बच्चों ने हिंदी में सुनाई PM मोदी की कविता, भावुक हुए पीएम

  • By TN15
  • September 1, 2026
उज्बेक बच्चों ने हिंदी में सुनाई PM मोदी की कविता, भावुक हुए पीएम

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

  • By TN15
  • September 1, 2026
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

प्रथम हरियाणवी लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का हुआ विमोचन

  • By TN15
  • September 1, 2026
प्रथम हरियाणवी लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का हुआ विमोचन

जागृति विहार में चलाया गया जन जागरण अभियान

  • By TN15
  • September 1, 2026
जागृति विहार में चलाया गया जन जागरण अभियान

मोहम्मद दीपक’ को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

  • By TN15
  • September 1, 2026
मोहम्मद दीपक’ को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

  यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता

  • By TN15
  • September 1, 2026
  यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता