सहारा इंडिया में जमा पैसे मांगने पर मिली चप्पल, जवाब में महिला एजेंट की धुनाई,  ब्रांच मैनेजर की भी हुई पिटाई 

द न्यूज 15 

सतना। सहारा इंडिया में आजकल भुगतान को लेकर मारामारी हो रही है। जगह जगह आंदोलन चल रहे हैं। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के सतना के मैहर में सहारा इंडिया ब्रांच में के अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां ब्रांच की एक महिला एजेंट ने पैसे निकालने आए कस्टमर की जमकर चप्पल से पिटाई की। जब महिला एजेंट ने कस्टमर को चप्पल मारी तो वहां मौजूद महिलाएं एजेंट पर टूट पड़ीं और उन्होंने महिला एजेंट को धुन डाला। बीच बचाव करने आए ब्रांच मैनेजर को भी जमकर पीटा। मामला मैहर थाना में दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
दरअसल सहारा इंडिया की मैहर ब्रांच में गुरुवार को अपनी जमा रकम वापस मांगने पहुंचे मैहर निवासी जाबिर उर्फ बंटू के साथ महिला एजेंट ने मार पीट कर दी। इसी के बाद वहां पर बवाल खड़ा हो गया। वहां अपर मौजूद जाबिर के परिवार और मोहल्ले की महिलाओं ने महिला एजेंट की जमकर खबर ली। बीच बचाव करने आये ब्रांच मैनेजर संजय वर्मा को जमकर पीटा गया।
6 महीने पहले मैच्योर हो गया खाता : इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि जाबिर के जमा खाते की मैच्योरिटी 6 माह पहले हो चुकी है, वह अपनी रकम वापस पाने के लिए ब्रांच के चक्कर लगा रहा है। उसी के परिवार और मोहल्ले के और लोग भी रकम वापस पाने के लिए परेशान हैं। जाबिर और उसके परिवार के अन्य लोग गुरुवार को सहारा के ऑफिस गए थे। वहां लोग दूसरे एजेंट से बात कर रहे थे, जबकि जाबिर अपने एजेंट प्रहलाद सोनी से फोन पर बात कर रहा था।
दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत : प्रह्लाद ने जाबिर से पैसे देने के लिए दो माह की मोहलत मांगी, जिस पर जाबिर ने कहा कि 2 महीने में अगर पैसे नहीं मिला तो अब ठीक नहीं होगा। इसी बीच वहां ऑफिस में बैठी रहने वाली एजेंट अन्नपूर्णा चौरसिया पहुंची और उसने जाबिर के मुंह पर चप्पल मार दी। इस हरकत के बाद जाबिर के परिवार के लोग आक्रोशित हो गए, उन्होंने अन्नपूर्णा को चप्पल से पीटा। यह देखते ही वहां मौजूद अन्य महिलाएं उस पर टूट पड़ीं और उसकी धुनाई कर दी। बीच बचाव करने मैनेजर आए मैनेजर संजय की भी जमकर पिटाई हुई । इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Posts

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

Continue reading
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं