मप्र में भिकारी गले में लटका घूमते है बारकोड, खुल्ले पैसो का बहाना बनाओ तो कहते है -Phonepe करदो

द न्यूज़ 15
मध्यप्रदेश। एक बहुत लोकप्रिय कहावत है कि मध्यप्रदेश गजब है। इसका जीता जागता उदाहरण मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में देखने को मिला है। जहां एक भिखारी सबसे अलग तरीके से भीख लेने के लिए बार कोड अपने गले में लटकाकर घूमता है और लोगों के द्वारा चिल्लर का बहाना नहीं होने पर कहता है कि फोन पे करो।
डिजिटल तरीके से भीख मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। डिजिटल तरीके से भीख मांगने वाला हेमंत सूर्यवंशी पहले नगर पालिका में काम करता था। लेकिन किन्हीं वजहों से उसे नौकरी से हटा दिया गया। नौकरी जाने के बाद उसने भीख मांगना शुरू कर दिया। अब वह भीख मांग कर ही अपना जीवन यापन करता है।
इससे पहले बिहार के भी एक डिजिटल भिखारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बेतिया स्टेशन पर भीख मांगने वाला भिखारी राजू डिजिटल तरीके से भीख मांगकर चर्चा में आ गया। राजू अपने एक हाथ में क्यू आर और बार कोड एवं दूसरे हाथ में टैब लेकर चलता है। राजू का दावा है कि वह देश का पहला भिखारी है जो डिजिटल तरीके से भीख लेता है।
बचपन से ही बेतिया में भीख मांगकर अपना गुजर बसर करने वाले राजू को शुरू में लोग छुट्टे नहीं होने की बात कहकर भीख देने से मना कर दिया करते थे। लेकिन जब राजू को डिजिटल पेमेंट का पता चला तो उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड की सहायता से अपना बैंक अकाउंट खुलवाया। हालांकि इसके लिए भी राजू को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद उसने डिजिटल पेमेंट ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर ऑनलाइन तरीकों से भीख लेना शुरू कर दिया।

Related Posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

Continue reading
किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना