स्वास्थ्य जागरूकता मिनी मैराथन आयोजित

मोतिहारी। मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी शाखा के अध्यक्ष श्री कृष्णा राजगढ़िया के सौजन्य से गांधी मैदान में पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।

मैराथन में मंच के सचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपुल जालान, राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अनिरुद्ध लोहिया समेत मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य और बाहरी टीम के कुछ सदस्य भी शामिल हुए।

नए सत्र के अध्यक्ष बनने के बाद श्री कृष्णा राजगढ़िया ने इस पहल की शुरुआत करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही समाज और देश के लिए अधिक कारगर हो सकता है। उन्होंने नारा दिया—”पहले हम स्वस्थ होंगे, तभी तो हम कोई काम करेंगे”। उन्होंने उचित खानपान पर जोर देते हुए कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि क्या खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

इस मिनी मैराथन का आयोजन सिर्फ स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किया गया था, इसलिए विजेता घोषित करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश