श्रम समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होम इटटू नोएडा कम्पनी के कर्मचारी करेंगे आंदोलन “सीटू”

नोएडा। मैसर्स- होम इटटू बी- 96,106 एवं 109 नोएडा के कर्मचारियों ने कम्पनी प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ आज सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर आम सभा कर आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि होम इटटू के मालिकान श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर संस्थान को चला रहे हैं और मजदूरों का आर्थिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमारे संगठन द्वारा उप श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर से लिखित में की हुई है जिस पर समस्याओं के समाधान हेतु श्रम कार्यालय में 10 सितंबर 2025 को वार्ता की तिथि लगाई हुई है। वार्ता में ट्रेड यूनियन रंजिश मानकर श्रमिक अरुण पटेल को गैरकानूनी तरीके से कार्य से रोके जाने, बोनस व ओवर टाइम का कानूनी भुगतान और सभी श्रमिकों के नाम मास्टर रोल पर दर्ज कर श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी विधिक सुविधा का लाभ दिए जाने सहित सभी मुद्दों को उठाया जाएगा। वार्ता के माध्यम से उक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संस्थान स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कर्मचारियों को संगठित होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं