महिलाओं में सर्वाइकल कैसर की रोकथाम के जनजागरण यात्रा निकाली गई

देव मणि शुक्ल

नोएडा जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर एवम भारत सरकार टकसाल नोएडा MINT के द्वारा महिलाओ मे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर 9 से 15 वर्ष की उम्र तक की लड़कियों को निशुल्क HPV वैक्सीन लगायी जानी है इसके प्रचार- प्रसार हेतु महिला उन्नति संस्था द्वारा जारी जागरूकता अभियान के दूसरे चरण के अन्तर्गत आज नोएडा के सदरपुर गांव Sec-45 मे माडर्न पब्लिक स्कूल और जूनियर हाई स्कूल हरौला के बच्चों के साथ मिलकर हरौला गांव Sec-5 मे सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली निकाली।

रैली मे छात्राओं ने बैनर-पोस्टर और तख्ती के साथ नारे लगाकर लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। रेनूबाला शर्मा ने लोगों को बताया कि सर्वाइकल कैंसर के मामले देश मे लगातार बढ रहे है जो एक बेहद चिंता का विषय है इसलिए जनपद गौतमबुद्धनगर मे महिलाओ मे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर एवम भारत सरकार टकसाल नोएडा द्वारा सरकारी स्कूल मे पढ रही 9 से 15 साल की बच्चियों को निशुल्क HPV टीकाकरण कराये जाने की जीवन रक्षक पहल की गयी है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए और बच्चियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए साथ ही सभी महिलाओ को समय समय पर जांच कराना आवश्यक है इसके लक्षण दिखाई देने पर सरकारी जिला अस्पताल मे जाकर निशुल्क जांच करायें और इसका समुचित इलाज करायें जागरूकता रैली मे संस्थापक डा.राहुल वर्मा, सहसचिव विजय तंवर, प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह, रंजु मिश्रा और महासचिव अनिल भाटी आदि ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!