शरीर और मन एक साथ है तो योगी अलग है : भंते प्रज्ञाशील

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। यदि शरीर और मन एक साथ है तो व्यक्ति योगी है और अलग है तो रोगी है ।हर क्षण हमारे जीवन में परिवर्तन हो रहा है और हम लोग इधर-उधर देखते हैं। हमारे देवी देवता हमारे माता-पिता है। बुद्ध का धम्म बुद्धि वालों के लिए है। बुद्ध कहते हैं मध्यम मार्ग अपनाओ और आगे बढ़ो। उक्त बातें स्थानीय नगर निगम के सभागार में रविवार को प्रधान-भदंत प्रज्ञाशील महाथेरों ने आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महाधम्म देशना कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर कही। महाथेरो ने आगे कहा कि पटना के गांधी मैदान में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। हमारी पहचान हमारी सांस्कृतिक पहचान बौद्ध है। वही रिटायर्ड डीएसपी रामदास बौद्ध ने कहा कि हमें 17 सितंबर 20 24 को गांधी मैदान को पूरी तरह से भर देना है और अपनी मांगों को मजबूती के साथ रखना है। वही समाजसेवी नंदलाल ने कहा कि बुद्ध अंधविश्वास कर्मकांड से दूर रहने की बात करते हैं ।हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है ।कहा गया है अपना दीपक स्वयं बनो ।वही उषा बौद्ध ने कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाया और अंधविश्वास से दूर रखें। जबकि आशा बौद्ध ने कहा कि अपने परिवार के साथ मीटिंग में आए और जानकारी प्राप्त करें। संबोधित करने वालों में जयप्रकाश प्रकाश, मुन्ना बौद्ध, नंदकिशोर चौधरी, प्रज्ञाशील, कुणाल, डॉक्टर प्रेम कुमार, डॉक्टर राजीव कुमार रजक सहित कई अन्य शामिल रहें।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस