पक्की फुलवारी मुहल्ला वासियों को जलजमाव की त्रासदी से जल्द ही मिलेगी निजात : गरिमा

महापौर की सख्ती के बाद मुहल्ले की सड़क के दोनों तरफ दो दो फीट वाले आरसीसी नाले शुरू हुआ निर्माण 

साइट के इंचार्ज अभियंता और अन्य के साथ महापौर ने किया नाला के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के वार्ड पांच स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ला वासियों को जलजमाव जल जमाव की त्रासदीपूर्ण समस्या से जल्दी ही निजात मिल जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया की सख्ती के बाद मुहल्ले के मेन रोड के दोनों तरफ दो दो फीट वाले आरसीसी नाले का निर्माण शुरू हुआ है। योजना के साइट के इंचार्ज अभियंता सुजय सुमन, नगर पार्षद के प्रतिनिधि संजय कुमार शर्मा अन्य के साथ महापौर ने उक्त नाला के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

महापौर ने नाला के निर्माण कार्य में मानक गुणवत्ता का पूरा अनुपालन करने का निर्देश दिया। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि मोहल्ला वासी वर्षों से जल जमाव की समस्या झेलने को अभिशप्त रहे हैं। इसको लेकर अनेकों बार उन्हें पीड़ित और परेशान लोगों की मदद के लिए आना पड़ा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी आधार पर लेबल निकाल कर शुरू नाला निर्माण के क्रम में एक चेंबर के माध्यम से इस मुहल्ले के दोनों नालों को राष्ट्रीय उच्च पथ 727 के मुख्य नाले से जोड़कर मोहल्ला में जल जमाव की समस्या स्थाई तौर पर निदान किया जायेगा। महापौर के साथ मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश