एनटीपीसी दादरी के सहयोग से “स्वस्थ भारत शिक्षित भारत” अभियान

एनटीपीसी दादरी एवं सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो के संयुक्त तत्वाधान में न्यूट्री इंडिया कैम्पेन के तहत “स्वस्थ भारत” शिक्षित भारत अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक रेडियो दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं गाजियाबाद के सरकारी विद्यालय एवं गांवों में जागरूकता अभियान चलाएगा। वहीं शनिवार को कार्यक्रम के दौरान रेडियो की ओर से सीदीपुर एवं धूम मानिकपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं स्कूली छात्रों के साथ न्यूट्री इंडिया कैंपेन के तहत स्वस्थ भारत शिक्षित भारत विषय पर चर्चा की गई।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि स्वस्थ भारत शिक्षित भारत अभियान के तहत गांवों में स्वच्छ जल एवं प्रदूषित जल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। खास कर महिलाओं में हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस ई, डायरिया एवं एनीमिया के कारण एवं बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हम समुदाय को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। बारिश के मौसम में जलजमाव एवं मच्छर जनित रोग से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वच्छता पर भी ध्यान केंद्रित करें।

एनटीपीसी दादरी की सीएसआर कार्यकारिणी निधि महरा ने बताया कि सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते महिला एवं बाल स्वास्थ्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश आसपास के सभी गांवों एवं कामकाजी महिलाओं को रेडियो के माध्यम से जोड़कर सही पोषण के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सही पोषण के लिए सिर्फ खान-पान जिम्मेदार नहीं है, वरन खाने के साथ टेलीविजन देखना, बच्चो को मोबाइल में उलझा कर खाना खिलाना, खड़े होकर या कुर्सी एवं दीवार में पीठ टिकाकर खान खाना भी इसके जिम्मेदार है। निम्न एवं आर्थिक रूप से कमजोर होना कुपोषण का कारण नहीं है, वरन भागदौड़ भरी जिन्दगी में अत्यधिक मात्रा में फास्ट फूड का सेवन कुपोषण का मुख्य कारण है। हम अपने खानपान में खास तौर से तीन रंगों के भोजन को शामिल कर पोषण के लिए समाज के हर वर्ग एवं व्यक्ति को जागरूक कर सकते हैं। कुपोषण से मुक्ति के लिए दिनचर्या में सुधार के साथ-साथ सही पोषण को भी व्यवहार में लाने की जरूरत है।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी