ग्रेटर नोएडा में सड़क पर सिटी कार में लगी आग

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा।थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित घंटा चौक के पास आज सुबह को एक चलती हुई होंडा सिटी कार में आग लग गई और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जन-हानि नहीं हुई है। कार चालक ने जलती हुई कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित घंटा चौक के पास एक होंडा सिटी कार जिसमें सीएनजी किट लगी थी, उसमें आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि कार चालक कार से कूद गया तथा इस घटना में कोई जन-हानि नहीं हुई है। इस घटना के चलते दादरी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के समय सड़क पर यातायात का काफी दबाव रहा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू