गिरिराज सिंह बोले, मदरसा का मतलब आतंक का अड्डा !

बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
बुर्क़ा की आड़ में हो रहा गलत काम

 

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। बिहार के छपरा मे मदरसे के पास बम विस्फोट मामले में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह के इस बयान से एक बार फिर सूबे की राजनीति काफी गर्म हो करने वाली है। गिरिराज सिंह ने साफ़ -साफ़ लहजे में कहा है कि सूबे का मदरसा आतंक का अड्डा बनता जा रहा है। इस हादसा उसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, मैं बार बार कह रहा हूं की बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है और छपरा की घटना उसका एक उदाहरण है। एक बार नहीं कई बार यह साबित हो चुका है। छपरा की घटना ने इसे और भी पुख्ता कर दिया है। लेकिन, कांग्रेस और लालू यादव को तुष्टिकरण का चस्मा लगा हुआ है। इसलिए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बुरके की आड़ में बोगस वोटिंग हो रही है। इस पर रोक लगना चाहिए।
दरअसल, छपरा के गरखा थाना के मोतीराजपुर गांव मे स्थित मदरसा में बुधवार की शाम विस्फोट हुआ। पहले इस घटना को सिलेंडर विस्फोट बताकर मामले को दबाने की कोशिश की गयी। घटना में मदरसे के मौलवी और एक छात्र घायल हो गए। इलाज के दौरान मौलवी की मौत के बाद मामला सुलग गया। जांच में पता चला कि बम बनाते समय विस्फोट हुआ जिसमें मौलवी साहब की जान चली गई। वहीं, इस घटना में जख्मी बच्चे का इलाज पटना में चल रहा है। वह मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और मदरसा में रह कर पढ़ाई करता है।
उधर, इस मामले में जेडीयू ने कार्रवाई की बात कही है तो महागठबंधन ने आपत्ति जताई है। आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा है बीजेपी इस पर बेवजह की राजनीति कर रही है। जदयू ने कहा कि ऐसी घटनाओं की आड़ में कौन लोग है और इसके पीछे उनका मकसद क्या है इसकी जांच करवाई जायेगी और इस मामले में पुलिस अपना कमा कर रही है।

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी की कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी की कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?