बिहार में पुलिस जवान की दबंगई

 युवक को बीच सड़क पर जानवरों की तरह पीटा

 

दीपक कुमार तिवारी

पटना । खुद को पब्लिक फ्रेंडली बताने वाली बिहार पुलिस के जवान का एक और कारानामा सामने आया है। पुलिस के दबंग जवान ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। युवक की बर्बर पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, नालंदा पुलिस इन दिनों कानून अपने हाथ में लेकर खुद इंसाफ करती नजर आ रही है। चार दिन पूर्व सिलाव थानाक्षेत्र सीमा गांव में पुलिस द्वारा एक गाड़ी मिस्त्री की बीच सड़क पर पिटाई की थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिहार थानाक्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह डॉयल 112 की पुलिस टीम ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर रहे पुलिस जवान का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस का जवान युवक को बीच सड़क पर पीट रहा है। हालांकि अख़बार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
पूरे मामले में डायल- 112 की पुलिस टीम ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि घटनास्थल पर पहले से मारपीट हो रही थी। जब पुलिस टीम पहुंची तो मारपीट करने वाला भागने लगा उसी को जवान ने पकड़ा है। बताते चले कि गुरुवार को इसी इलाके खेड़खानी को लेकर मारपीट हुआ था। जिसमें एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया था।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रवा राजपूतों का उज्जवल इतिहास मेरी नव प्रकाशित पुस्तक, ” Historical, Cultural and Scientific Heritages of India”

    • By TN15
    • July 9, 2026
    रवा राजपूतों का उज्जवल इतिहास मेरी नव प्रकाशित पुस्तक, ” Historical, Cultural and Scientific Heritages of India”

    Tribute to Chandrashekhar : एक ऐसा समाजवादी पुरोधा, जिसने उसूलों की पूरी राजनीति 

    • By TN15
    • July 9, 2026
    Tribute to Chandrashekhar : एक ऐसा समाजवादी पुरोधा, जिसने उसूलों की पूरी राजनीति 

    चलो साथ चले

    • By TN15
    • July 9, 2026
    चलो साथ चले

    चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर‌ ‌आंखों देखे संस्मरण!

    • By TN15
    • July 9, 2026
    चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर‌ ‌आंखों देखे संस्मरण!

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    • By TN15
    • July 8, 2026
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    • By TN15
    • July 8, 2026
    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!