“500 वर्ग मीटर तक के भवनों को Fire NOC छूट – श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता: सीटू”

सरकार से नियम 41 (i), 42(i)(ii) में तत्काल संशोधन की मांग, अन्यथा विधिक कार्रवाई की चेतावनी

गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (CITU) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियमावली 2024 में किए गए उस प्रावधान पर कड़ा विरोध जताया है, जिसके तहत 500 वर्ग मीटर तक के कवर्ड एरिया एवं 15 मीटर से कम ऊंचाई वाले भवनों (अस्पताल को छोड़कर) को Fire NOC की अनिवार्यता से छूट दी गई है।
सीटू के सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हजारों लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ गंभीर समझौता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश औद्योगिक इकाइयाँ इसी श्रेणी में आती हैं, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर कार्य करते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन इकाइयों में फायर सेफ्टी मानकों को शिथिल किया गया, तो आग लगने की स्थिति में बड़े पैमाने पर जनहानि और आर्थिक क्षति हो सकती है। फायर सेफ्टी जैसे संवेदनशील विषय में किसी भी प्रकार की ढील भविष्य में गंभीर हादसों को आमंत्रण दे सकती है।
सीटू ने मांग की है कि नियम 41(i) एवं 42(i)(ii) के तहत दी गई Fire NOC छूट को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और सभी औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी मानकों को अनिवार्य किया जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित पक्षों द्वारा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सीटू ने उम्मीद जताई है कि सरकार मानवीय जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर विषय पर जल्द उचित कदम उठाएगी।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’