दिल्ली जल बोर्ड के जामिया नगर इलाके गोदाम में लगी आग

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में जैसे-जैसे गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे आग का तांडव भी देखने को मिलता जा रहा है। गुरुवार दोपहर इलाके में जामिया नगर इलाके से सामने आया है कि दिल्ली जल बोर्ड के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद धुआ निकलने लगा है। इसके बाद आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर 1:30 बजे जामिया नगर इलाके में आग लगने की सूचना फायर टीम को मिली जिसमें करीब 10 गाड़ियों को भेजा गया जिसकी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दे कि तब तक जल बोर्ड के पाइप और जेसीबी आग की भेंट चढ़ गई। इस हादसे में लाखों के नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण वेल्डिंग का कार्य बताया जा रहा है

फायर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेल्डिंग से जो चिंगारी उड़ी, उसी चिंगारी से आग लग गई। फिलहाल आग लगने के सही वजहों का पता पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार तेज धूप के साथ ही भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके बाद आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी