नोएडा पुलिस कमिश्नर ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को दी चेतावनी

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में आज दूसरे चरण के दौरान मतदान हो रहा है और गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मतदान चलेगा। इस दौरान नोएडा की पुलिस कश्मिनर लक्ष्मी सिंह ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है और कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए आएं और किसी भी तरह की गड़बड़ी या बाधा फैलाने की कोशिश न करें। क्योंकि नोएडा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सीसीटीवी के द्वारा सब पर नजर रखी जा रही है।

नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने गुरूवार को फेज-2 स्थित नवीन फूल मंडी में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि आज मतदान के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। पोलिंग पार्टियों और फोर्स का मिलान करके उन्हें रवाना किया जा रहा है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस मोबाइल राउंड पर हैं और वह यह तय करेंगी कि पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित स्थान पर सुरक्षित पहुंच जाएं। पोलिंग पार्टियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

सभी बूथों पर सीसीटीवी की व्यवस्था सक्त
उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में सीपीएमई पीएसी, होमगार्ड और सिविल फोर्स के अलावा पुलिस के 11 हजार जवान सुरक्षित व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए मुस्तैद हैं। सीसीटीवी के द्वारा सब पर नजर रखी जा रही है। सभी बूथों पर सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था 100 प्रतिशत की गयी है। जिला कलेक्ट्रेट में मुख्य कंट्रोल रूम व कमांडर सेंटर संचालित है। जहां डीसीपी व एडीएम लेवल के दो अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।। इसके साथ ही दूसरा कंट्रोल रूम एडवांट एरिया में बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम से भी चुनावी प्रक्रिया पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा का महापंचायत का ऐलान, 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर जुटेंगे हजारों किसान

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे, नया भूमि अधिग्रहण कानून…

    Continue reading
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    शामली–समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • July 7, 2026
    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    • By TN15
    • July 7, 2026
    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    • By TN15
    • July 7, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

    • By TN15
    • July 7, 2026
    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video