यूपी में फर्जी ब्रिगेडियर हुआ गिरफ्तार, ले रखी थी स्टार लगी कार! 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक को खुद को ब्रिगेडियर बताकर हवाबाजी करना भारी पड़ गया. जनपद के कैंट क्षेत्र में आरोपी युवक ब्रिगेडर की वर्दी में घूम रहा था और लोगों से खुद को ब्रिगेडियर बता रहा था, जिसे सेना ने पकड़ लिया है. सेना ने फर्जी ब्रिगेडियर को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना ने जनपद के कैंट क्षेत्र में खुद को ब्रिगेडियर बताकर घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान थाना रोजा क्षेत्र की दुर्गा इंक्लेव कॉलोनी निवासी आर.एन. वर्मा के रूप में हुई है। आर.एन. वर्मा सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर कैंट क्षेत्र स्थित शहीद संग्रहालय पहुंचा था।
 

फर्जी ब्रिगेडियर के साथ बाउंसर और ड्राइवर गिरफ्तार

 

बताया गया है कि फर्जी ब्रिगेडियर की गतिविधियों पर संदेह होने पर सेना के अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की. जांच के दौरान उसके पास से ब्रिगेडियर रैंक के स्टार लगी एक कार भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि युवक के साथ दो निजी बाउंसर और एक ड्राइवर भी मौजूद थे, जिन्हें भी सेना ने हिरासत में लिया। सेना के अधिकारियों ने युवक से लंबे समय तक पूछताछ की और उसके दस्तावेजों की जांच की।

 

 

सेना ने आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा

 

 

प्राथमिक जांच में उसके सेना से जुड़े होने के पर्याप्त प्रमाण न मिलने पर सेना ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक सेना के वरिष्ठ अधिकारी का रूप धारण कर कैंट क्षेत्र में किस उद्देश्य से आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी एक्ट लगने से अवसाद में था…

    Continue reading
    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    बांसी ( सिद्धार्थनगर ) के ग्राम कुडजा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला