अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने सपा मुखिया की बेटी पर की गई टिप्पणियों का विरोध किया लेकिन, इसके साथ ही समाजवादी पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. राजभर ने कहा कि इस विवाद में भी किसी सपाई का ही हाथ निकलेगा।

 

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी पर बवाल

 

ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट कर लिखा- ‘अदिति यादव मेरी भी बेटी है। लेकिन अखिलेश यादव जी को क्या कहूं? पूरी तरह से ट्विटर, एसी और पीसी के नेता हैं. कोई गंभीरता नहीं. अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अज़ीम है।

लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव जी समेत सपाइयों के लिए भी अपने गिरेबान में झांकने का है। सपाई हमेशा हैसियत और सामाजिक पदानुक्रम में अपने से नीचे के लोगों को गालियां देते और दिलवाते रहते हैं।

किसी की जाति का, किसी के रंग का, किसी की श्रद्धा का, किसी के कपड़ों का, किसी के पेशे का मजाक उड़ाते रहते हैं. मैं स्वयं अखिलेश के गुंडों का भुक्तभोगी हूं. सोशल मीडिया पर अखिलेश- मेरे और मेरे परिजनों के बारे में क्या-क्या लिखवाते रहते हैं- पूरा बहुजन समाज रोज देख रहा है।

बेटी अदिति यादव के खिलाफ जो घटिया हरकत हुई है। गारंटी से कह सकता हूं कि उसमें भी कोई सपाई ही निकलेगा। इस तरह का घटिया प्रशिक्षण कोई लाल या हरी टोपी पहनने वाले मास्टर साहब की कक्षा में ही मिलता है. महिलाओं के लिए अखिलेश यादव, चचा शिवपाल और आजम खान साहब के बयान उठाकर देख लीजिए।

वैसे बेटी अदिति के मामले में किसी विनोद कुमार यादव का भी नाम सामने आ रहा है. अदिति बेटी आप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हम शर्मिंदा हैं। बिटिया आप से कैसे कहूं कि एक हाथ चांदी का चम्मच और दूसरे हाथ में बल्लम लेकर पैदा हुए लोगों ने राजनीति को किस गर्त में पहुंचा दिया, जो शर्मनाक है।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। सपाईयों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर तीखी टिप्पणी की है।

  • Related Posts

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    बांसी ( सिद्धार्थनगर ) के ग्राम कुडजा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम