ईपीसीएच ने ग्रीस में “इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स – मैजिक ऑफ गिफ्टेड हैंड्स” प्रदर्शित किया

रचनात्मकता, शिल्पकौशल और नए क्रय-स्रोत के अवसर

देव मणि शुक्ल

नोएडा दिल्ली 89वां थेसालोनिकी अंतर्राष्ट्रीय मेला (टीआईएफ) 06 से 14 सितंबर 2025 तक ग्रीस के थेसालोनिकी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कांग्रेस केंद्र में ईपीसीएच के थीमैटिक पवेलियन “इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स – मैजिक ऑफ गिफ्टेड हैंड्स” आरम्भ हुआ । ईपीसीएच इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भारत सरकार के वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, पूर्वोत्तर मंत्रालय (डीओएनईआर) में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार श्री असित गोपाल ने किया । इस अवसर पर श्री रवि के पासी ईपीसीएच के पूर्व अध्यक्ष एवं सीओए सदस्य; श्री शंकर नंद भारती, महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, प्रशासन आईटीपीओ; सदस्य प्रदर्शक; मास्टर शिल्पकार तथा श्रीमती लीला, श्रीमती नीना, वरिष्ठ मेला अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर. के. वर्मा ने बताया ।

श्री असित गोपाल ने परिषद के प्रयासों की सराहना की और बताया कि इस मेले के माध्यम से लोग भारत की छवि को हस्तशिल्प सोर्सिंग के लिए लाभदायक गंतव्य के रूप में पेश करने के लिए खरीदारों से जुड़ रहे हैं क्योंकि भारत में विविध उत्पाद रेंज, टिकाऊ प्रथाएं और कारीगरी उत्कृष्टता है जो इसे दुनिया भर में सबसे आकर्षक सोर्सिंग गंतव्यों में से एक बनाती है।

ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि “थेसालोनिकी अंतर्राष्ट्रीय मेला दक्षिण-पूर्वी यूरोप की सबसे महत्वपूर्ण व्यापार प्रदर्शनियों में से एक है, जो दुनिया भर के व्यापार अग्रणियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाता है। टीआईएफ एक बहु-विषयक मंच के रूप में कार्य करता है, जो वाणिज्य, संस्कृति और नवप्रवर्तन का सम्मिश्रण करता है। इसमें 1,500 से अधिक प्रदर्शकों और 2,00,000 से अधिक आगंतुकों के भाग लेने की उम्मीद है। भारत के लिए, यह हस्तशिल्प और जीवनशैली उत्पादों में सहयोग, साझेदारी और सोर्सिंग के अवसरों के नए क्षितिज खोलता है।”

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर. के. वर्मा ने बताया कि इस वर्ष ईपीसीएच दो निर्यातकों के साथ भाग ले रहा है, साथ ही भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय द्वारा नियुक्त 7 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मास्टर शिल्पकारों द्वारा भारतीय पारंपरिक शिल्प का लाइव पारम्परिक शिल्प प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। ये शिल्पकार आंध्र प्रदेश से चमड़े की कठपुतलियाँ, दिल्ली से आर्टमेटलवेयर, जम्मू और कश्मीर से शॉल, गुजरात से कच्छ बंधनी, राजस्थान से फड़ पेंटिंग और सांगानेरी हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग और छत्तीसगढ़ से बस्तर ढोकरा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए