“जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया ग्रेटर नोएडा के साइट 4 स्थित रामलीला मंचन का भूमि पूजन”

देव मणि शुक्ल

नोएडा जेवर विधान सभा के ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल पार्क, साइट- 4 में आगामी 23 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2025 तक भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया जाना है। इस मौके पर आज दिनांक 07 सितम्बर 2025 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भूमि पूजन कर आयोजन की शुरुआत की।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें नमन किया तथा उपस्थित कमेटी और अन्य लोगों को भगवान राम के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों के पालन का संदेश देता है। आज के समय में समाज को भगवान श्रीराम के इन आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।”
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों का सामाजिक मंचन है।”
इस मौके पर रामलीला मंचन कमेटी के मनोज गर्ग , सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, राहुल नंबरदार, आलोक सिंह, कुलदीप शर्मा, राजकुमार भाटी, अजित दौला, ओम रायजादा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना