पर्यावरण समिति ने सोमावती अमावस्या पर सैक्टर-13 पार्क में किया पौधारोपण : एस.डी.अरोड़ा

करनाल, (विसु)। आज सोमावती अमावस्या के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति (पंजीकृत) करनाल द्वारा पौधारोपण किया गया। पार्क के साथ रहने वाले निवासियों, महिलाओं व बच्चों ने पौधारोपण करवाने में बढ़ चढक़र भाग लिया और पौधों को सींचने का जिम्मा उठाया।
समिति अध्यक्ष एस.डी. अरोड़ा ने बताया कि सोमावती अमावस्या के दिन आत्म शुद्धि, पितृ पक्ष और भगवान शिव की उपासना करने से शुभ फल मिलता है। इससे घर में सुख, शान्ति और समृद्धि का वास होता है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। शिव जी को बेलपत्र चढ़ाने से शिव भगवान प्रसन्न होते हैं और हमें खुशहाल रखते हैं। समिति द्वारा इस अवसर पर नीम, पीपल, बेलपत्र, सुहांजना, आंवले, शम्मी, गुलाब, तुलसी के सुन्दर-2 पौधे लगाए गए। चीफ पैट्रन कंवल भसीन ने बताया ने बताया कि पेड़-पौधे मौसम को स्वच्छ करते हैं और हमें बिमारियों से बचाते हैं। पेड़-पौधों से दवाईयां बनती हैं, जो बीमारियों में प्रयोग होती हैं। सुहांजना के फूल एवं पतियों में पौष्टिक विटामिन होते हैं जो हमें स्वस्थ बनाते हैं। इसलिए यह समिति शहर वासियों से अपील करती है कि सभी शहरवासी ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं। वह अपने जन्मदिन और सालगिरह पर एक-एक पौधा जरुर लगाऐं जिससे हम बीमारियों से बचे रहेंगे और स्वस्थ रहेंगे।
इस अवसर पर समिति महासचिव के.एल. नारंग, चीफ पैट्रन कंवल भसीन, पैट्रन ओ.पी.सचदेवा, प्रधान एस.डी. अरोड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान आर.आर. अत्री, अर्जुन देव वर्मा, एच.डी. कथूरिया, बाबूराम शर्मा, डॉ. पुष्पा सिन्हा, शशी आर्या, सरोज कथूरिया, डॉ. रितेश सिन्हा, अनिता शर्मा सिन्हा, सुनीता, शैली उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत