भाजपा ने व्यवस्था परिवर्तन का किया कार्य, आज घर बैठे ही योजनाओं का लाभ उठा रहे आमजन : जगमोहन आनंद

करनाल, (विसु)। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है। आज आमजन सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे उठा रहे हैं। प्रदेशभर में अंत्योदय की भावना से कार्य हो रहा है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जब भाजपा सरकार ने पहले केंद्र और फिर राज्य में जनसेवा का दायित्व संभाला, तब अंत्योदय की भावना से सही मायने में काम शुरू हुआ। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से एक व्यवस्था बनाई गई। अब घर बैठे-बैठे असली जरूरतमंद लोग अपने बी.पी.एल. कार्ड बनवाते हैं। पी.पी.पी. हरियाणा के हर एक नागरिक के लिए प्रगतिशील, पारदर्शी व प्रमाणिक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व करनाल के सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल की जनता ने उन्हें चुनकर हरियाणा विधानसभा तक पहुंचाया है। मेरा दायित्व है कि करनाल से जुड़े मुद्दे और समस्याओं को त्वरित ढ़ंग से समाधान करवाऊं। इसी दिशा में तेजी से प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कैंप कार्यालय पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आ सकता है। शिकायत लिखित हो और उस पर नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज हो। जो भी वाजिब काम है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने