वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु
गोरौल प्रखंड के कटरमाला गांव में रविवार को वीर बाबा चौहरमल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री वृशिण पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि भारत गांधी और अंबेडकर का देश है, जिसे कुछ ताकतें बाँटने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वीर चौहरमल ने हमेशा सामंतवादी सोच के खिलाफ संघर्ष किया। यदि हम शिक्षित बनेंगे और संगठित रहेंगे, तो कोई भी हमारी एकता को तोड़ नहीं सकेगा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि चौहरमल ने समाज के लिए संघर्ष किया और त्याग किया, इसलिए आज हम उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के लिए बलिदान करने वालों को ही इतिहास में अमरत्व प्राप्त होता है। चौहरमल के जीवन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में आशीष पटेल, राजनंदन प्रसाद यादव, संजय कुमार, राजेश्वर पटेल, प्रभात कुमार, मुकेश पासवान, रामहरे पासवान, शिवालक पासवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।








