बदमाश कमरूद्दीन ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

-रंगदारी मामले में था वांछित
-न्यालय से निर्गत था कुर्की वारंट

एम. ए. बशीर. तुरकौलियाl

एसपी स्वर्ण प्रभात का पुलिसिंग देखकर बदमाश हैरत में है। न्यालय से कुर्की वारंट निर्गत होते ही अब अपराधी खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आत्मसमर्पण नही करने वाले वांछित बदमाशों के घर पुलिस की बुल्डोजर घर का कुर्की करने उनके दरवाजे पर पहुंच जा रही है। इसी बात के खौफ से कुर्की निकलते ही अपराधी सरेंडर कर रहे हैं। वही सरेंडर नही करने वाले दर्जनों बदमाशों के घर का पुलिस कुर्की भी कर चुकी है। यही वजह है कि कुर्की का नाम सुनते ही बदमाश आत्मसमर्पण करने में ही अपनी भलाई समझते हैं। इसी तरह का नजारा मुरारपुर पंचायत के सरिसवा गांव में देखने को मिला है। जहां कुर्की निकलते ही कमरुद्दीन अंसारी ने रविवार को अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार कई साल पहले कमरुद्दीन का नाम का रंगदारी मामले में प्राथमिकी दर्ज था। इसी मामले में न्यायालय से कुर्की निर्गत था। जहां उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इधर स्थानीय लोगों का कहना था कि कमरुद्दीन कई वर्षों से जेल से बाहर है। वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। अपराध की दुनिया से अब उसका कोई नाता रिश्ता नही है। जेल से निकलने के बाद उसका हृदय परिवर्तन हो गया है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। दिनभर समाजसेवियों के साथ अपना समय व्यतीत करता है। खेल से उसका गहरा संबंध है। हमेशा फुटबॉल और क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करता है। युवकों को भी अपराध से दूर रहने का सलाह भी देता है। समाजिक कार्यकर्ता बनकर समाज के लिए अच्छे काम करने ही उसका मकसद है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी