गोरौल हाईस्कूल में प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन

 विजेताओं को किया गया सम्मानित

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

पी.एम. श्री +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय गोरौल में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में साइकिल रेस, दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, वॉलीबॉल, कबड्डी, बॉल फेंक जैसी विभिन्न खेल विधाओं में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में अंशुप्रिया, सिद्धि रानी, पल्लवी प्रिये दर्शनी (बर्ग दसम से) तथा प्रियांशु, नफीशा (नवम वर्ग से) सहित अन्य विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पंचायत गोरौल की उपाध्यक्षा श्रीमती धनमंती देवी, वार्ड नं. 7 की सदस्या श्रीमती अंजू देवी, समाजसेवी रामभद्र सिंह और महावीर प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री श्याम कुमार ने किया। सभी खेल प्रतियोगिताओं का सफल नेतृत्व शारीरिक शिक्षक श्री सुभाष चंद्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजीव नयन झा, संजीव नयन, रविकांत, चंद्रदीप कुमार, विवेक कुमार, प्रियंका वाला, समशेर आलम, डॉ. अशोक शर्मा, कंप्यूटर शिक्षक संदीप वर्मा, प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, लिपिक सुरेंद्र पांडे, पुस्तकालय अध्यक्ष श्री बीरेंद्र कुमार, नीरा कुमारी, अंजना कुमारी समेत अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय परिवार द्वारा आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए शारीरिक शिक्षक श्री सुभाष चंद्र यादव को विशेष रूप से श्रीमती धनमंती देवी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के एच.एम. श्री रविन्द्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!