स्वस्थ जीवन के लिए सुरक्षित खाएं, स्वस्थ खाएं और पौष्टिक खाएं : गरिमा

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हजारी वाटिका में स्वच्छ फूड स्ट्रीट फेस्टिवल थीम के फूड स्ट्रीट मेले का किया उद्घाटन।

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया: नगर निगम के द्वारा मनाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वच्छ फूड स्ट्रीट फेस्टिवल के तहत फूड स्ट्रीट मेले का आयोजन हजारी मेला ग्राउंड में किया गया। जिसका उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने फीता काट कर किया। इस मेले में शामिल फुटपाथी दुकानदारों, सफाई कर्मियों के साथ नगर निगम कर्मियों को महापौर श्रीमती सिकारिया ने संबोधित किया। उन्होंने फुटपाथी दुकानदारों और अन्य को कहा कि आप सबको चाहिए कि सुरक्षित खाएं, स्वस्थ खाएं और पौष्टिक खाएं’ यही थीम सुखी स्वस्थ जीवन के भोजन में केवल स्वास्थ्य वर्धक, लाभकारी और उपयोगी खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें। इसी सोच के साथ शहरी स्वास्थ्य समृद्धि उत्सव हम मना रहे हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि स्वभाव और संस्कार में भी हम सबको स्वच्छता को बढ़ावा देने की आज बड़ी दरकार है। नगर निगम के इस आयोजन में नगर आयुक्त शंभू कुमार, उपनगर आयुक्त गोपाल कुमार, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, सुशील गुप्ता, इंद्रजीत यादव, रोहित सिकरिया, शैलेश कुमार के साथ ओबेद अहमद, सोनेलाल गुप्ता, इम्तियाज अहमद, हैदर अली, अरविंद बैठा इत्यादि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे